{"_id":"5e5421848ebc3ef3e77579c6","slug":"mla-raised-demand-for-mandi-and-college-building-in-the-house-unnao-news-knp5467382157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने मंडी और महाविद्यालय निर्माण की मांग सदन में उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने मंडी और महाविद्यालय निर्माण की मांग सदन में उठाई
विज्ञापन
सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर
- फोटो : UNNAO
सफ ीपुर(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित एक सरकारी मंडी निर्माण में हो रही देरी और महाविद्यालय निर्माण कराने का मामला सोमवार को विधानसभा में उठाया। उन्होंने दोनों के लिए जल्द धन आवंटित किए जाने की मांग की है।
वर्तमान समय में कस्बे की आम और सब्जी मंडी व्यक्तिगत स्थानों पर लगाई जाती है। आम मंडी रेलवे स्टेशन के समीप लगती है। जहां क्षेत्र के व्यवसायी यहां से आम खरीद कर विभिन्न शहरों को भेजते हैं। वहीं कस्बे के अंदर शंकरी मंदिर के समीप उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सब्जी मंडी लगती है। जहां से व्यवसायी थोक सब्जी खरीदकर ले जाते हैं और फुटकर में व्यवसाय करते हैं। पूर्व में आम और सब्जी के लिए अलग से सरकारी मंडी निर्माण की कवायद शुरू हुई थी।
क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर ने विधानसभा क्षेत्र में मंडी बनाए जाने की मांग की थी। इस पर मंडी परिषद ने मियागंज मार्ग पर कस्बे से आठ किमी दूर ग्राम मवई ब्रह्म्नान में जमीन चिह्नित की थी। भूमि की रजिस्ट्री कराकर मंडी के लिए प्रस्तावित सुविधाओं का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। करीब छह माह बाद भी इसके लिए पैसा जारी नहीं किया गया। निहालपुर निवासी नेहरु गौड़ ने विधायक को शिकायतीपत्र देकर इसकी जानकारी दी। इसी पत्र के आधार पर विधायक ने सदन में धन आवंटन में हो रही देरी के संबंध में प्रश्न उठाया। इसके अलावा कस्बे के आसपास किसी भी राजकीय महाविद्यालय के न होने की बात भी विधायक ने सदन में रखी। विधायक ने जल्द राजकीय महाविद्यालय बनवाए जाने की मांग की। विधायक के मुताबिक, सदन में जो भी मामले उठाए जाते हैं वह याचिका समिति के पास जाते हैं। ऐसे मामलों का जवाब सरकार देती है। उम्मीद है कि दोनों ही मामलों में जल्द कार्यवाही होगी।