फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   mla audio viral

विधायक का ऑडियो वायरल

Sun, 06 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
mla audio viral
उन्नाव। पुरवा विधायक अनिल सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें विधायक ने कहा कि पूरे पांच साल हमसे काम लिया और एक महीने में रंग बदल दिया। चुनाव के समय जाति याद आ गई। वह कहते हैं कि अगले पांच साल विरोधी जिस भाषा में बात करेंगे, उसी भाषा में जवाब देंगे।
विज्ञापन

ऑडियो में वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कह रहे हैं कि बिजली हमारी, राशन हमारा, कालोनी हमारी और वोट साइकिल को। कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ अपने गांव से मतलब रखें। जीत के बाद किसी अन्य गांव के विरोधियों की पैरवी न करें चाहे फूफा हो या मामा। सबको ठीक किया जाएगा। वह यहीं नहीं रुके। कहते हैं कि इस बार अगले पचास साल की व्यवस्था करनी है कि कोई विरोधी फन न उठा पाए।
विज्ञापन

जो प्रधान जो हमारे विरुद्ध हैं उनका खाता तक नहीं खुलने दिया जाएगा। कहा कि चुनाव में लोगों ने बहुत परेशान किया। हमारे कार्यकर्ता को डराया, धमकाया अब उनकी खैर नहीं। कहा कि हमारा कार्यकर्ता जाति विशेष की बात नहीं करेगा। कार्यकर्ता डरे नहीं-दबे नहीं, जो जिस भाषा में बोले वैसे ही बोलना है। बस गरीब को नहीं सताना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विधायक
विधायक अनिल सिंह ने बताया कि मतदान के बाद वह कुशीनगर गए थे। इस दौरान कुछ प्रधानों और विपक्षी दलों के लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया था। जानकारी होने पर दो दिन पहले पुरवा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। उनका हौसला बनाए रखने के लिए कहा था कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जीतने के बाद भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया जाएगा। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed