फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Missing teenager found unconscious from Nanihal

ननिहाल से गुमशुदा किशोरी बेहोश मिली

Sat, 26 Feb 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found unconscious from Nanihal
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गुरुवार देर रात ननिहाल से गुमशुदा किशोरी दुकान के पास बेहोश मिली। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उसने कांच खाने से तबीयत बिगड़ने की बात कही है। 23 फरवरी को उसके घर से जाने पर मामा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामा के उस पर चोरी का आरोप लगाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाल बृजेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि किशोरी गंगाघाट थाना क्षेत्र की निवासी है। उसके पिता ने काफी समय पहले मां को छोड़ दिया था। तब से वह ननिहाल में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी को नाना के घर चोरी हो गई थी। किशोरी का कहना है कि मामा ने चोरी का आरोप लगा उसे प्रताड़ित किया था। जिस पर वह 23 को घर से चली गई थी।
मामा ने गंगाघाट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए बांगरमऊ में बस का इंतजार कर रही थी।
बेहोश होने पर गंगाघाट पुलिस ने किशोरी को भर्ती कराया। ननिहाल पक्ष का कहना है कि किशोरी को मोबाइल पर अक्सर बात करने पर डांटा गया था, जिस पर वह घर से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed