फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Missing boy's body was found along the track

लापता बालक का शव ट्रैक किनारे मिला

Fri, 01 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 01 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Missing boy's body was found along the track
अजगैन/उन्नाव। चार दिन पहले पड़ोसी के साथ सब्जी बेचने निकले बालक का शव शुक्रवार को अजगैन रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। धड़ शरीर से अलग होने के साथ आंखें भी नहीं थी। पुलिस ने ट्रेन से कटकर मौत होने की बात कह रही है जबकि परिजनों ने भी किसी के खिलाफ शाम तक शिकायत दर्ज नहीं करायी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन


विक्रमखेड़ा निवासी विजय कुमार कश्यप का पुत्र 10 वर्षीय छोटू 27 अप्रैल की दोपहर करीब 2.30 बजे पड़ोस में ही रहने वाले तरोईलाल के साथ सब्जी बेचने के लिए निकला था। तरोईपाल तो सब्जी बेचकर शाम को घर आ गया था लेकिन छोटू नहीं आया। परिजनों ने तरोईपाल से छोटू के न आने की जानकारी ली तो पता चला कि वह पहले ही बाजार से घर के लिए निकला था।
विज्ञापन


परिजनों ने छोटू का इधर-उधर पता लगाया लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर थाने जाकर छोटू की गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह अजगैन रेलवे स्टेशन समीप झाड़ियों में कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता विजय कुमार ने किशोर की शिनाख्त पुत्र के रूप में की। बालक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के साथ ही धड़ शरीर से अलग मिला है। इसके अलावा दोनों आंखें भी गायब थी। आशंका है कि बालक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन किनारे फेंका गया हो। मृतक के पिता विजय कुमार कश्यप ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर भी यह किसने किया कुछ नहीं कह सकता। छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।


अजगैन एसओ विजयकंात मिश्रा ने बताया कि बालक का शव रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में पड़ा था। धड़ से मुंड अलग है। इसलिए ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका है। शव कई दिनों से झाड़ियों में पड़ा होने से हो सकता है कि आंखें जानवर नोच ले गए हो। शरीर से मांस भी गायब होने से यही अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा सकता है। परिजन अगर किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed