{"_id":"5951571f4f1c1b79678b4714","slug":"miscreants-fired-in-against-of-goonda-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी का विरोध करने पर झोंका फायर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी का विरोध करने पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
people,s gathering
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला लोकनगर पुराना कांच मिल निवासी रवींद्र तिवारी लोहे का करोबारी हैं। उनके घर के सामने रास्ते की जमीन पर लोकनगर मोहल्ला निवासी अंशू यादव व उसके परिवार के लोग कब्जा कर रहे थे। रवींद्र इसका विरोध कर रहे थे। रवींद्र का आरोप है कि आरोपी उनपर रंगदारी देने का भी दबाव बनाते रहते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे अंशू यादव अपने दो भाईयों व कई अन्य लोगों के साथ रवींद्र के घर के बाहर पहुंचा रवींद्र के बेटे अभिषेक और अविनाश के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान अंशू ने तमंचे से फायर कर दिया गोली अभिषेक के सिर के पास से निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी कई बार फायरिंग कर चुके हैं लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया और कोतवाली चलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद रवींद्र तिवारी के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं सख्त कार्रवाई की जाएगी।