Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mercury reached @ 39, strong wind disturbed

Unnao News: पारा पहुंचा <bha>@</bha> 39, तेज हवा ने किया परेशान

Fri, 19 Apr 2024 04:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 19 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached @ 39, strong wind disturbed
फोटो-9-
विज्ञापन


-फसलों की सिंचाई बढ़ने से किसान परेशान, बिजली संकट भी गहराया, कटौती शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। अभी आधा अप्रैल ही बीता है लेकिन तापमान रिकार्ड बनाने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। तेज धूप होने फसलें सूखने लगी हैं और किसानों का सिंचाई का खर्च बढ़ गया है। वहीं बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से तापमान 35 डिग्री से ऊपर ही बना हुआ है। इससे लगातार गर्मी बढ़ रही है। दोपहर में तेज धूप भी लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं तेज हवा लू का अहसास कराने लगी है।
विज्ञापन

चढ़ते पारे ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिन किसानों ने मक्का की बुआई कर दी है, उनको अब मक्का की हर चौथे दिन सिंचाई करनी पड़ रही है। गंजमुरादाबाद के कृषि क्षेत्र में मक्का की दो फसलें तैयार की जाती हैं। पहली फसल की बुआई मार्च में की जाती है। जो पककर जून के अंतिम सप्ताह में तैयार हो जाती है। इसकी कटाई मड़ाई करने के तुरंत बाद ही जुलाई से मक्का की दूसरी फसल की बुआई कर जाती है। जो अक्तूबर में तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में हो रही अधिक तेज धूप और तापमान चढ़ा होने के कारण खेत की नमी जल्द समाप्त होकर खेत सूख रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को हर चौथे दिन मक्का की फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। एक बीघा मक्का की खेती में ऐसे तापमान में कम से कम 15 बार फसल की सिंचाई करनी होती है। एक बार की सिंचाई में कम से कम छह घंटे का समय लगता है। पंपिंग सेट से सिंचाई प्रति घंटा 200 रुपये निर्धारित है और 300 रुपये मजदूरी हो जाती है। हर बार करीब 1500 रुपये सिंचाई में खर्च करने होते हैं। 15 बार सिंचाई करने पर पानी की कीमत करीब 22500 तथा मजदूरी मिलाकर करीब 27 हजार रुपये सिंचाई पर खर्च हो रहे हैं।
अन्य निराई गुड़ाई, खाद और कीटनाशक तथा कटाई मड़ाई इत्यादि के अलावा सबसे अधिक खर्चा सिंचाई पर आ रहा है। जिससे मक्का की पहली फसल की लागत दूसरी मक्का की फसल से दोगुना से भी अधिक लागत आ जाती है। जिससे किसान परेशान है। क्षेत्र के श्याम कुमार, रामकुमार, संतराम, प्यारे लाल, सरोज कटियार, रामचेला, वीरेंद्र कुशवाहा, परमेश्वर दीन, मुकेश कुमार, अवधेश कटियार आदि किसानों ने बताया कि तापमान अधिक और तेज धूप के कारण मक्का की फसल में हर चौथे दिन पानी लगाना पड़ रहा है। जिससे लागत लगातार बढ़ती जा रही है।

राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि किसानों को फसल की बुवाई से पहले जिप्सम तथा बुआई के बाद रासायनिक खादों के बजाय जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। इससे किसानों को पूरी फसल में 15 के बजाय मात्र आठ बार ही सिंचाई करनी होती है। जिससे लागत नियंत्रित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed