फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MBA student killed in accident, trainee doctor critical

हादसे में एमबीए छात्रा की मौत, ट्रेनी डाक्टर गंभीर

Sat, 15 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 15 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
MBA student killed in accident, trainee doctor critical
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के साथी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एमबीए की छात्रा व ट्रेनी डाक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया। दोनों लखनऊ के एक हास्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे थे। घायल युवक मध्यप्रदेश का है जबकि छात्रा झारखंड रांची की रहने वाली थी। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

मध्यप्रदेश के जिला बुराणपुर गांधी चौक निवासी सुष्मित हकीम (27) पुत्र संजय हकीम लखनऊ मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डाक्टर है। गुरुवार रात वह लखनऊ में ही एमबीए की पढ़ाई कर रही अपनी दोस्त शालू मेहता (25) पुत्री महावीर निवासी मधुराम टोल वरीयास जिला रांची, झारखंड के साथ बाइक से हरदोई की ओर जा रहे थे। बांगरमऊ कोतवाली के गांव जकटापुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठी शालू उछलकर काफी दूर जा गिरी।
विज्ञापन


जबकि सुष्मित बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे की सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने शालू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुष्मित को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सुष्मित ने अपनी दोस्त शालू के साथ बरेली जाने की बात बताई है। मगर पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद ही कुछ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed