Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   mavesi ke saath aaropi giraftaar

Unnao News: वेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
mavesi ke saath aaropi giraftaar
असोहा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवेशी लदा कंटेनर पकड़ लिया। इसमें 12 मवेशी लदे हुए थे। तस्कर मवेशियों को चोरी करके दूसरे प्रांत लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मवेशियों को कंदरपुर स्थित अस्थायी गोशाला भेजा है। वहीं तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर चंदनखेड़ा पुल के पास मंगलवार रात एसआई दयाशंकर और बाबूलाल फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कालूखेड़ा की ओर एक कंटेनर जाता दिखा। पुलिस कर्मियों ने कंटेनर को रुकवाने का प्रयास किया। चालक ने कुछ दूर जाकर गाड़ी रोकी और साथियों सहित भागने का प्रयास किया। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने खेतों में पीछा करके तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बिहार के जायस थानाक्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी मोहम्मद फिरदौस, मोहम्मद मोदस्सिर और तीसरे ने अपना नाम जिला अमेठी के सुकुर बाजार थानाक्षेत्र के कितारापुर निवासी इरफान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर खुलवाकर देखा गया तो उसमें 12 मवेशी जिंदा मिले। तीनों ने बताया कि वह अलग-अलग स्थानों से मवेशियों को उठाकर गैर प्रांत ले जा रहे थे। जांच में कंटेनर की नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। पुलिस ने तीनों को गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। कंटेनर किसका है। कहां से लाया गया है। इसकी जांच चल रही है।

--
इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
उन्नाव। पुलिस ने गैंगस्टर के आरोप में वांछित चल रहे सफीपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रंगोली सिंह को गिरफ्तार किया है। अपराध निरीक्षक दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि आरोपी पर 28 जून 2022 में गिरोह बंद अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उस पर इनाम घोषित था। वह एनडीपीएस एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed