फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   mausam

बरसात और बदली ने बढ़ाई ठंड

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
mausam
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। धूप न निकलने से लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। मंगलवार देर रात बरसात हुई। और बरसात होने पर फसलों के नुकसान की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.1 था। बुधवार घटकर 16.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 8.5 से घटकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पुरवा तहसील में तीन और शहर में एक मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इस बारिश से गेहूं को छोड़कर सरसों व आलू को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान रहे। किसान अजीत कुमार, श्याम कुमार, रामनरेश, लल्ला, मन्ना यादव, कृष्णपाल व सोवरन ने बताया कि यदि इस समय तेज बारिश हो जाएगी तो आलू व सरसों को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है। आलू की फसल के लिए नीचे का पानी वरदान और ऊपर का पानी किसी अभिशाप से कम नहीं माना जाता है। इस समय सरसों की फसल में फूल आ चुका है। बारिश से फूल गिर जाने से उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

हल्की बारिश ने ही सड़कों पर कराई गई पैचिंग की पोल खोल दी। पानी बरसने से छोटे व बड़े चौराहे के साथ लोकनगर, स्टेशन रोड, आईबीपी तिराहे से भरत मिलाप जाने वाले मार्ग की पैचिंग उखड़ गई। सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात के अंधेरे में गड्ढों में भरा पानी लोगों के लिए खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा। बारिश से बिजली की मुख्य लाइन के इंसुलेटर खराब होने से नगर व ग्रामीण अंचलों के फीडरों से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप है। मंगलवार रात से चमियानी, बेहटा व बिछिया के गांवों की बिजली ठप रही। बुधवार दोपहर आपूर्ति बहाल हो सकी। शहर में भी लोकल फाल्ट के चलते बिजली की आवाजाही लगी रही। नवाबगंज में भी रात 12 बजे बिजली गुल हो गई। सुबह 10 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed