फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maurawan Rajbaha bridge broken, traffic stopped

Unnao News: मौरावां रजबहा पुल टूटा, आवागमन बंद

Thu, 07 Aug 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Maurawan Rajbaha bridge broken, traffic stopped
नवाबगंज के मौरावां रजबहा पुल का टूटा बीच का हिस्सा। - फोटो : नवाबगंज के मौरावां रजबहा पुल का टूटा बीच का हिस्सा।
नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बे से निकले मौरावां रजबहे पर बना पुल अमरेथा गांव के सामने टूट गया। इससे पैदल आवागमन करने वाले ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

मौरावां रजबहा पर अमरेथा गांव के सामने खेतों की तरफ जाने के लिए बना डगरा पुल मंगलवार को टूट गया। पुल काफी पुराना होने की वजह से जर्जर हो चुका है। इस पुल का इस्तेमाल अमरेथा के लोग लखनऊ-कानपुर हाईवे व खेतों की तरफ आने जाने के लिए करते थे। नहर विभाग के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस पुल की समय सीमा सौ वर्ष की थी। करीब 98 वर्ष हो चुके हैं। अब यह पुल काफी कमजोर हो गया है। पुल टूटने की जानकारी मिली है। जल्द ही टूटे हिस्से का निरीक्षण करके नए पुल का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा।

----
पुरवा मार्ग पर नहीं बनी पटरी, सड़क तक फैली झाड़ियां
सोनिक (उन्नाव) । दही पुरवा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने पटरी का निर्माण नहीं कराया है। इससे सड़क तक बबूल की झाड़ियां पहुंच गई हैं। इसके चलते आए दिन बाइक व साइकिल सवार झाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं। यही नहीं झाड़ियों के चक्कर में आगे खड़े भारी वाहनों को न देख पाने से उससे टकराकर चुटहिल भी हो जाते हैं। यह स्थिति दही चौकी तिराहे से दरोगाखेड़ा, ओरहर मोड़, गौरा पुल, बिछिया, मांगतखेड़ा व तौरा तक है। अक्सर तहसील दिवस के लिए उच्चाधिकारी इसी मार्ग से आते जाते हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि बारिश बाद झाड़ियों की छंटाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed