फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   mask ke bhandaran per hohi fir

सैनिटाइजर एवं मास्क के अवैध भंडारण पर होगी एफआईआर

Wed, 18 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mask ke bhandaran per hohi fir
उन्नाव। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दोटूक कहा कि सैनिटाइजर एवं मास्क के अवैध भंडारण पर एफआईआर दर्ज होगी। बताया कि मास्क एवं सैनिटाइटर को 30 जून 2020 तक आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत आवश्यक वस्तु की श्रेणी में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी में आने के कारण यदि कोई व्यक्ति/संस्था अथवा अन्य के द्वारा इनकी आपूर्ति की कमी व्याप्त करने के उद्देश्य से अनाधिकृत भंडारण या अतिरिक्त लाभ के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय किया तो आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने औषधि निरीक्षक अजय संतोषी को निर्देश दिए कि फुटकर एवं थोक औषधि विक्रेताओं को अपने स्तर से निर्देशित करें कि सैनिटाइटर एन 95 मास्क का अवैध रूप से भंडारण न करें।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अजय संतोषी ने राजाबाजार की बाबा मार्केट में दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की। कहा कि मास्क व सैनिटाइडर निर्धारित मूल्य पर ही बेंचें। बैठक में रामबाबू, मयंक वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, बबलू गुप्ता व सुधीर मिश्र समेत 25 दवा विक्रेता मौजूद रहे। उधर, स्वास्थ्य केंद्र में 32 आशा व संगिनी को कोरोना को लेकर जागरुक किया गया। कहा कि वायरस से न घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं। मैनेजर इसहाक अली व ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द
उन्नाव। सीएमओ डा. कैप्टन आशुतोष कुमार ने मंगलवार को सभी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ अपने क्षेत्र में नजर बनाएं रखें। अग्रिम आदेश तक सभी को छुट्टी न लेने व अवकाश पर चले रहे स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि सभी चिकित्सक 24 घंटे अस्पताल में रुकेंगे। ब्लाक स्तर पर चिकित्सा प्रभारी बिना सूचना के अस्पताल नहीं छोडे़ंगे। मंगलवार को सीएमओ ने सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्राओं में दवाओं का स्टाक भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित
उन्नाव। कोरोना वायरस को देखते हुए यूनिवर्सिटी की चल रही परीक्षाओं को 2 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। डीएसएन प्राचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए विश्वविद्यालय से परीक्षा रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अग्रिम आदेशों तक परीक्षा रोक दी गई है।
--
कोरोना पर पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र
उन्नाव। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि जब तक जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह से देश से खत्म नहीं हो रहा है तब तक सार्वजनिक कार्यक्रम कार्यक्रमों को अनुमति न दी जाए। चाहे वह सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या हो राजनैतिक और धार्मिक। पूर्व सांसद ने कहा कि इस वक्त हम सबकी जिम्मेदारी इंसानी जान की सुरक्षा तथा उन्नाव को सुरक्षित रखना है। देखा यह गया है कि भीड़ वाली जगहों में कोरोना संक्रमण का फैलाव गुणात्मक रूप में ले रहा है जिसमें कई इंसानों की मृत्यु पूरे विश्व में हो चुकी है। मांग की कि विदेश से उन्नाव आ रहे लोगों की जांच एयरपोर्ट पर ही कराकर उन्हें 14 दिन के लिये रखकर संपूर्ण जांच के बाद ही घर भेजा जाए। इसके अलावा पिछले एक माह से विदेश यात्रा से उन्नाव लौटे व्यक्तियों की पुन: जांच की भी मांग पत्र में की गई।
--
निजी अस्पतालों में ध्वस्त मिले कोरोना से बचाव के इंतजाम
हसनगंज। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हसनगंज के नर्सिंगहोमों में कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। एसडीएम के निरीक्षण में अस्पताल और डायगभनोटिक सेंटरों में डाक्टर तो नदारत मिले ही, साथ ही गंदगी भी फैली मिली।
एसडीएम प्रदीप वर्मा ने सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर व डा पवन के साथ हसनगंज के सिंह फैक्चर हास्पिटल, हयात हास्पिटल व सूर्या हास्पिटल सहित श्यामल डायगभनोटिक सेंटर का निरीक्षण किया। सिंह फैक्चर हास्पिटल में गंदगी की भरमार मिली। डॉक्टर के बारे में पूछने पर रिसेप्शन पर बैठी कर्मचारी जवाब नहीं दे र्पाइं। हयात हास्पिटल में मरीजों को देख रही महिला से जब एसडीएम ने डाक्टर के बारे में पूछा तो उसने पहले तो खुद को डाक्टर बताया। जब डिग्री दिखाने को कहा तो वह कौशल विकास का प्रमाणपत्र दिखाने लगी जिस पर एसडीएम ने फ टकार लगाई। श्यामल डायगभनोटिक सेंटर बगैर डॉक्टर के ही संचालित मिला। एसडीएम ने संचालक श्याम से मरीजों का रजिस्टर मंगाया और साफ सफ ाई रखने व बाहर पानी रखकर लोगों के हाथ धुलाकर अंदर आने की व्यवस्था करने के आदेश दिए। उधर, नगर पंचायत न्योतनी में अध्यक्ष मनीष राठौर व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने दयानंद, शास्त्री नगर व आजाद नगर आदि मोहल्ले में जाकर लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए। साथ ही हाथ धुलवाकर लोगों को जागरुक किया। कुलदीप सिंह, महेश, राधा बल्लम दीक्षित, अनिकेत, हरिहर व निखिल भी लोग मौजूद रहे।
--
कर्मचारियों ने भी मांगी छुट्टी
सोनिक। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ प्राविधिक शिक्षा ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अधिकारी व कर्मचारियों को अवकाश देने की मांग की। प्राविधिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर 2 अप्रैल तक छुट्टी देने का अनुरोध किया। संघ के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना एक गंभीर वायरस है। जिस कारण कर्मचारियों व अधिकारियों को भी अवकाश दिया जाए।
--
पक्षी विहार में पर्यटकों के आने पर रोक
नवाबगंज। कोरोना वायरस को लेकर नवाबगंज के शहीद चंदशेखर आजाद पक्षी विहार में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। रेंजर मोरध्वज शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों में जो संदिग्ध या फि र मास्क आदि लगाकर पहुंच रहे हैं उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। मोटेल सुपरवाइजर संजीव सिंह ने बताया कि एडवाइजरी जारी होने के बाद पर्यटकों ने खुद ही आना बंद कर दिया है।

--
चकलवंशी के दुकानदारों ने नहीं की कोई व्यवस्था
चकलवंशी। सफीपुर ब्लाक के चकलवंशी कस्बा व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चौराहा चार बड़े जिले कानपुर, लखनऊ, हरदोई व उन्नाव होते हुए रायबरेली आदि को जोड़ता है। जिससे चौराहे पर प्रतिदिन देश विदेश से सैकड़ों लोग रुककर खानपान आदि करते हैं। आसपास के ग्रामीण भी अपनी जरुरत का सामान खरीदने के लिए जाते हैं। जिससे कस्बे में अक्सर लोगों की भीड़ बनी रहती है। कोरोना का खौफ पूरे देश में दिख रहा है लेकिन स्थानीय दुकानदारों द्वारा खाद्य पदार्थ की दुकानों पर हाथ धोने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। इसी तरह क्षेत्र के पावा, मिर्जापुर कला, रऊकरना व रसूलाबाद आदि कस्बों में कोरोना को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed