फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   married as a denial of the factory workers

इंजीनियर बताकर शादी करने जा रहा था फैक्ट्री कर्मी

Tue, 17 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 17 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
married as a denial of the factory workers

फतेहपुर चौरासी। खुद को इंजीनियर बताकर शादी कर रहे युवक का झूठ खुला तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। कई घंटे विवाद के बाद खर्च का लेनदेन हुआ और बरात बिना दुल्हन लौट गई। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी कसबा में पास के ही अमौरा गांव से बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। देर रात दोनों पक्ष भांवरों की तैयारी कर रहे थे तभी लड़की पक्ष को जानकारी हुई कि खुद को दिल्ली में इंजीनियर बताने वाला दूल्हा झूठ बोल रहा है और हकीकत में वह एक फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन


सच्चाई का पता चलने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने प्रयास किया मगर बिगड़ी बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों ने बारातियों के भोजन और तिलक में हुए खर्च का लेनदेन किया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed