फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Market started again in Lalokheda, crowds gathered

ललऊखेड़ा में फिर लगी बाजार, जुटी भीड़

Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Market started again in Lalokheda, crowds gathered
ललऊखेड़ा गांव स्थित साप्ताहिक बाजार में लगी भीड़। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान सदर कोतवाली की ललऊखेड़ा चौकी में फिर से साप्ताहिक बाजार लगी। जिसमें लगभग एक सैकड़ा लोगों की मौजूदगी रही। इससे पहले भी लॉकडाउन के बीच ही बाजार लगाई गई थी, जिस पर पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा था। कोई कार्रवाई न किए जाने से दोबारा फिर से बाजार लगा लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि छह लोगों को चिह्नित किया गया है। अन्य को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर न निकले, इसके लिए एसपी विक्रांतवीर ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दे रखे हैं। जहां भी बाजार लगाई गई, पुलिस ने डंडा पटककर दुकानदारों के साथ भीड़ को खदेड़ा और रिपोर्ट दर्ज की। सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार लगातार दूसरी बार लगी। गुरुवार को सुबह से ही लगभग एक सैकड़ा लोग पहुंच गए। सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों के साथ खरीदारी कर रहे लोगों को खदेड़ा। चौकी प्रभारी उमेश चंद्र पटेल ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed