{"_id":"622e325d4375d6073e0df54c","slug":"marcket-full-of-colour-unnao-news-knp685494951","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर बाजार गुलजार
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना के कारण दो बार होली के रंग कुछ फीके रहे लेकिन इस बार लोग उल्लास से भरे हैं। बाजार रंगों से गुलजार हैं। भगवा और महकने वाले गुलाल की मांग अधिक है। रंगों वाली आतिशबाजी की भी भरमार है।
बाजार में हर्बल रंग भी छाए हैं। दुकानदारों ने कानपुर, दिल्ली से रंग और पिचकारियां मंगाई हैं। आतिशबाजी में बारूद की जगह रंगों की फुहार भरी है। कलर चटाई, सिक्स राउंडर, मोर बम, तोता बम लोगों को भा रहे हैं।
इनसे किसी तरह का जोखिम नहीं है। सभी पटाखे हर्बल रंगों से भरे हैं। लोग एडवांस में भगवा गुलाल की बोरियां बुक करा चुके हैं। 10 किलो बोरी की कीमत 1200 रुपये है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार भगवा गुलाल की बहुत अधिक मांग है। यही कारण है कि स्टाक में गुलाल कम पड़ रहा है। बाहर से इसे मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महक वाले गुलाल और अबीर से भरा बजार
होली पर महक वाले गुलाल और अबीर से बाजार पटा है। आरारोट से बना गुलाल लोगों की पहली पसंद है। इसकी कीमत 1200 से लेकर 3500 रुपये तक है। इस गुलाल में गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर सुगंध भरी गई है।
कीमत पर नजर
गुलाबी रंग- 1800 रुपये किलो
हरा रंग- 1000 से 1200 रुपये किलो
नारंगी रंग- 1200 रुपये किलो
बैंगनी रंग- 1200 रुपये किलो
रंग की चटाई- 100 से 200 रुपये (छह रंग)
सिक्स राउंडर- 150 से 250 रुपये (छह रंग)
थ्री राउंडर- 100 से 150 रुपये (तीन रंग)
बर्थ डे पार्टी बम- 100 रुपये
स्मॉग कलर- 100 से 150 रुपये
वाटर बैलून- 50 रुपये पीस