फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mamta giving shade with duty responsibly

जिम्मेदारी से ड्यूटी के साथ दे रहीं ममता की छांव

Sat, 25 Apr 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mamta giving shade with duty responsibly
उन्नाव में लॉकडाउन के दौरान एक साल के बच्चे को साथ लेकर रात आठ बजे ड्यूटी करती महिला सिपाही पूजा प? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन और सभी को घर में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन की अपील की जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की हिदायत भी दी जा रही है। वहीं, कोरोना की जंग में कई महिला सिपाही ऐसी भी हैं जो ड्यूटी के साथ अपने बच्चों को ममता की छांव भी दे रही हैं। वह मजबूरी में अपने मासूम बच्चे को साथ लेकर जोखिम के बीच नियमित 12 घंटे ड्यूटी निभा रही हैं। हालांकि सीओ सिटी यादवेंद्र यादव का कहना है कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है। जिन महिला पुलिस कर्मियों के बच्चे छोटे हैं वह अपनी समस्या बताएं, कहीं और कार्यालय या कोतवाली में ड्यूटी लगाई जाएगी जहां उनके लिए संक्रमण का जोखिम न हो।
विज्ञापन

शहर के रेडजोन क्षेत्र में ही बड़ा चौराहा ड्यूटी में तैनात कोतवाली में तैनात सिपाही पूजा पाल का बेटा आरु अभी महज 1 साल का है। पूजा के पति पुष्पेंद्र भी सिपाही हैं और वह इस समय कानपुर में तैनात हैं। बताया कि वह दोनों पुलिस में हैं घर पर बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं। कुछ देर के लिए पड़ोसी के घर रोकते हैं लेकिन जैसे ही नींद खुलती है रोने लगता है। मजबूरन बच्चे को भी साथ लाना पड़ता है। बताया कि उनकी ससुराल कानपुर देहात के अकबरपुर में है। लॉकडाउन होने से सास का भी आना नहीं हो पा रहा है। वैसे भी बुजुर्ग होने से सास को सफर में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के रेडजोन में मुख्य मार्ग पर स्थित ककरहाबाग मोहल्ले के पास ड्यूटी में तैनात सिपाही बीना देवी सिपाही मूल रूप से संभल जिले में तैनात हैं। वह मातृत्व अवकाश पर अपने गृहजनपद उन्नाव के बिहार कस्बे में रुकी थीं। बीना के 5 माह की बेटी बेबी है। छुट्टी पूरी होते ही लॉकडाउन लागू हो गया। वह तैनाती के लिए जिले तक नहीं पहुंच पाईं। उच्चाधिकारियों ने फिलहाल गृहजनपद में ही ज्वॉइन करने के निर्देश दिए। बीना ने बताया कि उनके पति अमित भी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। सुबह 9 से रात 9 बजे तक ड्यूटी होने से वह अपनी छोटी बच्ची को घर पर भी नहीं छोड़ सकतीं। मजबूरी में बच्ची को साथ रखना पड़ता है।

शहर के ककरहा बाग के पास लॉक डाउन के दौरान बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी करती महिला सिपाही बीना देवी।

शहर के ककरहा बाग के पास लॉक डाउन के दौरान बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी करती महिला सिपाही बीना देवी।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed