फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maize dried on service road, removed on warning

एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर किसानों ने फिर फैलाई मक्का

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Maize dried on service road, removed on warning
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेेसवे की सर्विस रोड पर किसानों ने शुक्रवार को सुखाने के लिए मक्का की फसल फैला दी। इसकी जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के खतरे को देखते हुए तत्काल मक्का हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर फिर ऐसा किया तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लेन पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन

मक्का की फसल पककर तैयार है। हैबतपुर, नसिरापुर, खंभौली, रघुरामपुर, भवानीखेड़ा, देवखरी सहित दर्जनों गांवों के किसान लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मक्का सुखाने के लिए फैला देते हैं। इसके कारण राहगीर फिसलकर घायल होते हैं। दो वर्ष पूर्व मक्का फैला रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो राहगीरों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी किसानों ने सबक नहीं लिया। शुक्रवार सुबह कुछ किसानों ने हैबतपुर के सामने सर्विस रोड पर मक्का फैला दिया। मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने किसानों को हादसों के खतरे के प्रति आगाह किया। उन्हें कड़ी फटकार लगाई। कहा कि तुरंत मक्का हटा लें। भविष्य में मक्का फैलाई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed