फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mahadani will gather today, save someone's life

आज उमडे़ंगे महादानी, बचाने किसी की जिंदगानी

Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mahadani will gather today, save someone's life
उन्नाव। अमर उजाला फाउंडेशन, सरयू मेमोरियल संस्थान और 57 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त सहयोग से जिला अस्पताल में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में रक्तदान कर महादानी बनने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी के तहत इस बार सरयू मेमोरियल संस्थान के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में आज सुबह 8 बजे से रक्तदान शिविर का शुभारंभ होगा। रक्तदान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय व अन्य अधिकारी रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। सीएमओ डा. केपी सिंह, सीएमएस डा. एम लाल रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
18-60 साल तक का व्यक्ति कर सकता है रक्तदान
एसीएमओ डा. आरके गौतम ने बताया कि 18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति का वजन 50 किलो व हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 ग्राम से ऊपर होनी चाहिए। एक बार रक्तदान करने वाला व्यक्ति तीन माह बाद दोबारा रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यह आवश्यक है
- 18-60 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति
- वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए।
- हीमोग्लोबिन (12.5 ग्राम) होना चाहिए।
- एक बार डोनेशन करने के बाद तीन माह से पहले ब्लड नहीं डोनेट कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed