फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Magic show awareness for water conservation

जादू दिखा जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

Fri, 17 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 17 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Magic show awareness for water conservation

उन्नाव। भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई। कार्यशाला में भी जागरूक किया।

विज्ञापन


जिले में गुरुवार से भूजल संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जीजीआईसी मैदान से स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इससे पहले मैदान में ही छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। रैली निराला प्रेक्षागृह में आकर समाप्त हुई। यहां पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा जादू के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


लखनऊ के जादूगर राजेश श्रीवास्तव ने जादू के करतब दिखाते हुए बच्चों को विभिन्न प्रकार से जल संरक्षण एवं जल उपयोगिता के बारे में बताया। इसके बाद पन्नालाल हाल में आयोजित जनपदस्तरीय कार्यशाला में सीडीओ की ओर से भूजल सप्ताह की सार्थकता के साथ-साथ स्कूलों के माध्यम से घर-घर तक भूजल उपयोग व भूजल की बर्बादी को रोकने पर बल दिया गया। निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा कराए गए कार्यक्रमों का विवरण मय फोटोग्राफ के 23 जुलाई को सहायक अभियंता लघु सिंचाई को उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर एक्सईएन सिंचाई योगेश कुमार ने नहरों के माध्यम से रिचार्ज पर प्रकाश डाला और टेल तक पानी पहुंचकर लगभग 35 प्रतिशत सिंचाई में सहभागिता बताई। भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार बुद्धदेव द्विवेदी ने खेत का पानी खेत में के अंतर्गत नाली निर्माण एवं मेड़बंदी कार्य की जानकारी दी।

उपकृषि निदेशक एसी तिवारी ने जल संरक्षण व प्रबंधन के अंतर्गत फसल चक्र अपनाकर फसलों की बुआई के बारे में बताया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई ई. डीपी वर्मा ने बताया कि जनपद में जलदोहन के सापेक्ष वर्षा जल रिचार्ज की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक है। इस दौरान डीएसटीओ आरबी सिंह, विभागीय अवर अभियंता पीके मिश्रा, अजय कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार, राजकिशोर, धीरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश प्रजापति, आफताब आलम, प्रदीप कुमार, रमेश व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed