फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Made self-reliant through nutritious food, also gave employment to 12 women

Unnao News: पुष्टाहार से बनीं आत्मनिर्भर, 12 महिलाओं को भी दिया रोजगार

Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Made self-reliant through nutritious food, also gave employment to 12 women
फ़ोटो
विज्ञापन


हिलौली की आरती ने बेहतर की आर्थिक स्थिति

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मौरावां। हिलौली ग्राम पंचायत की आरती ने पुष्टाहार निर्माण से एक तरफ खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। वहीं दूसरी ओर 12 अन्य महिलाओं को जोड़कर उनको भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।

नौ साल पहले हिलौली निवासी आरती वर्मा ने काजल स्वयं सहायता समूह को गठन किया था। इसमें नौ अन्य महिलाओं को शामिल किया। सबसे पहले समूह से 50 हजार का ऋण लेकर दोना पत्तल मशीन खरीदी। मशीन के माध्यम से नजदीक की दुकानों पर दोना पत्तल की बिक्री शुरू की।
विज्ञापन

आठ अप्रैल 2022 से टेक होम राशन के तहत बाल विकास पुष्टाहार इकाई का संचालन शुरू किया। इसके जरिए पुष्टाहार निर्माण शुरू किया। पंजीरी निर्माण के बाद नजदीक के ब्लॉकों में सप्लाई की अनुमति मिल गई। इससे उनका काम अच्छा चल निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती ने बताया कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। पहले अपने दो बच्चों को पैसे के अभाव में गांव सरकारी में पढ़ाते थे।अब अच्छे निजी विद्यालय में शिक्षा दिला रही हैं।लखनऊ में रहने के लिए एक प्लाट भी खरीदा है। पुराने घर की मरम्मत करा ली है। समाज में अपने को पहले से बेहतर स्थापित किया है। अब मान सम्मान भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed