फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Made a reel while sitting on SDM's chair, instructions to take action against the teenager

Unnao News: एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, किशोर पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Made a reel while sitting on SDM's chair, instructions to take action against the teenager
हसनगंज। एसी की मरम्मत करने गए मैकेनिक के साथी ने एसडीएम कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर रील बनाई। इसे इंस्टग्राम पर शेयर कर दिया। वायरल होते ही चर्चा शुरू हो गई। जानकारी होने पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील में एक किशोर एसडीएम की कुर्सी पर बैठा नजर आता है और फिर उठकर चल देता है। कुर्सी के पीछे राजस्व विभाग का लोगो दिख रहा है। कुर्सी पर सफेद तौलिया भी पड़ा है। वीडियो को 1014 लोगों ने देखा और 10 ने लाइक व तीन लोगों ने शेयर किया है। जानकारी एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि पुलिस को जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसडीएम ने बताया कि वायरल वीडियो जानकारी में आने के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल संदीप शुक्ल ने बताया कि किशोर की पहचान हो गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed