फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lover killed girl student with the help of driver

Unnao News: प्रेमी ने चालक की मदद से की थी छात्रा की हत्या

Mon, 27 Feb 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lover killed girl student with the help of driver
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की कक्षा नौ की छात्रा (15) की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया। बताया कि किशोरी को उसके प्रेमी ने रात में बुलाया। कार से कुछ दूर ले गया, फिर सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। इसी दौरान दो घंटे तक दोनों साथ रहे। उधर लापता किशोरी के चाचा ने शक होने पर आरोपी को फोन मिलाया तो राज खुलने के डर से उसने अपने दोस्त चालक को बुलाया। फिर किशोरी को घर के रास्ते पर उतारा और सड़क पार करते समय कार से कुचलकर मार डाला। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने सिद्धार्थ शंकर मीना ने मीडिया को बताया कि बुधवार रात दो बजे घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के पास छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला था। गुरुवार सुबह परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। इसपर पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट कर जांच कर रही थी। सफीपुर पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश में मोबाइल की सीडीआर (कॉल डेटा रिकार्ड) और सीसीटीवी फुटेज से कई क्लू निकाले। इसी आधार पर मृतका के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले पिंटू रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर राज खोला।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, हत्यारोपी पिंटू ने बताया कि किशोरी से उसके कई महीने से प्रेम संंबंध थे। घटना वाले दिन पिंटू एक बरात में कार बुकिंग लेकर गया था। रात करीब 11 बजे उसने किशोरी को फोन करके बुलाया। वह कॉलेज रोड के सामने आई तो कार में बैठाकर एक गैस एजेंसी को जाने वाले मार्ग पर सुनसान स्थान पर ले जाकर कार में ही दुष्कर्म किया। वह दोनों करीब दो घंटे तक साथ रहे। इसी दौरान किशोरी के चाचा ने आरोपी (पिंटू) को फोन किया। उसने एक बरात में कार बुकिंग पर होने की बात बताई। लेकिन राज खुलने के डर से दोनों घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने फोन पर उसके घर में शोरशराबे की आवाज सुनी तो सहम गई और घर न जाने व कहीं भाग चलने की जिद पर अड़ गई। खुद को फंसते देख पिंटू ने अपनी वैन के चालक आसीवन क्षेत्र के गल्हरापुर निवासी रोहित को बुलाया। करोवन बांध पर रोहित मिला तो अकेले में बात की और बचने के लिए किशोरी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पिंटू के अनुसार, उसने एक बार फिर किशोरी को घर जाने के लिए दबाव डाला। गांव की बाजार में एक साड़ी की दुकान के सामने उसे कार से उतारा और योजना के अनुसार सड़क पार करते समय पिंटू ने टक्कर मारते हुए कार उसके ऊपर चढ़ा दी। जिंदा न बचे इसके लिए कार को पीछे कर फिर कुचला। इसके रोहित वैन से कुचलते हुए निकला और दोनों वहां से भाग गए।
--
जांच के लिए लैब भेजे गए कपड़े : पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी पिंटू ने उसकी हत्या करने से पहले दुष्कर्म किया था। साक्ष्य को पुख्ता करने व सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए दोनों आरोपियों के घटना के समय पहने गए कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद पिंटू व रोहित ने अपने मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग को डिलीट कर दिया था। वह एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकांउट चलाता है। एक नंबर उसके एक अन्य दोस्त के नाम से निकाला गया है। पुलिस ने डिलीट की चैटिंग का बैकअप लेने के लेने के लिए दोनों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पास लखनऊ भेजा है।
जांच टीम में शामिल स्वॉट और सर्विलांस को तफ्तीश के दौरान पांच सीसी टीवी फुटेज मिले। इनके सहारे पूरी घटना का खुलासा हो गया। पूछताछ में दोनों खुद को एक-दूसरे से 30-40 किमी दूर शादियों में बताते रहे। लेकिन जब फुटेज और फोन के डेटा मिले तो दोनों ने सच्चाई उगल दी। फुटेज में दोनों अपनी गाड़ियों से रात करीब दो बजे गांव में और 2:07 बजे दोनों एक ढाबे पर एक साथ गाड़ी लेकर पहुंचे। ढाबे पर कुछ देर रुकने के बाद रोहित वैन लेकर घर चला गया और किशोरी का पिंटू वापस बरात वाली बुकिंग में अगेहरा चला गया। रात 11 बजे तक बरात में रुकने और फिर सुबह 3:00 बजे बरात में पहुंच जाने से किसी को शक नहीं हुआ। सभी ने बताया कि पिंटू तो रात में यहीं था। लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने रात खोल दिए।

उन्नाव। पिंटू ने किशोरी को रात 11 बजे फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह करीब 12 बजे कार लेकर गांव पहुंचा और उसे कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। लेकिन जैसे ही राज खुलने का अंदेशा हुआ शातिर दिमाग पिंटू ने फटाफट हत्या की योजना बना डाली। पिंटू और रोहित करोवन बांध पर रात 1:48 बजे मिले। करीब सात मिनट दोनों ने अकेले में बात की। इस दौरान किशोरी कार में ही बैठी रही। योजना बनाने के बाद दोनों करीब 1:55 बजे फिर गांव पहुंचे और किशोरी को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद 2:07 मिनट पर दोनों एक साथ ढाबे पर पहुंचे। करीब 2:45 बजे पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed