{"_id":"6457fbfb011514761a09a6e4","slug":"looted-earrings-and-mangalsutra-from-sister-in-law-and-sister-in-law-returning-from-marriage-ceremony-unnao-news-c-12-1-220862-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शादी समारोह से लौट रही ननद-भाभी से झुमकी व मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शादी समारोह से लौट रही ननद-भाभी से झुमकी व मंगलसूत्र लूटा
विज्ञापन
औरास। शादी समारोह में शामिल होकर पड़ोस के गांव से पैदल घर जा रही महिला व उसकी ननद से रास्ते में गांव के युवक ने मारपीट कर झुमकी व मंगलसूत्र लूट लिया। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
औरास थाना क्षेत्र के अजीजनगर गांव निवासी शिवप्रसाद की पत्नी ऊषा बृहस्पतिवार को पड़ोसी गांव सीमऊ निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थीं। रात करीब 11 बजे इसी थानाक्षेत्र के ब्रह्मनटोला निवासी ननद कैलाशा के साथ गांव लौट रही थीं। लोधई गांव निवासी नंदोई रामकिशोर उन दोनों को बाइक से गांव के बाहर शारदा नहर पुल के पास उतार कर अन्य रिश्तेदार को लेने सीमऊ गांव चला गया था। ननद-भाभी नहर पटरी से पैदल घर जा रही थीं। तभी गांव में ही रहने वाला सुनील बाइक से आया और उसे रोककर गाली गलौज करने लगा। ऊषा के अनुसार विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा और एक सोने की झुमकी और मंगलसूत्र छीन लिया। शोर मचाने पर वह बाइक छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।