{"_id":"c884bfceadddc96d065fbaba1d4960c2","slug":"loot-hindi-news-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट का विरोध करने पर महिला को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन लूट का विरोध करने पर महिला को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दवा लेने जा रही महिला से बदमाश ने चेन लूटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंची भीड़ ने बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला किशोरीखेड़ा निवासी सुधा यादव (35) पत्नी राम मिलन शनिवार दोपहर दांत दर्द की दवा लेने कब्बाखेड़ा जा रही थीं। हरदोई रोड पर एक बदमाश ने उन्हें रोका और गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। सुधा ने उसका हाथ पकड़ लिया और शोर मचाया तो बदमाश ने चाकू निकाल कर महिला पर हमला करते हुए पीठ पर वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित कुमार, कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के केशव नगर का निवासी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कानपुर में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को वह अपनी पत्नी से मिलने शहर के मोहल्ला भूरीदेवी आ रहा था। लेेकिन नशे की हालत में वह यह कृत्य कर बैठा। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अमित अपनी पत्नी की हत्या करने के इरादे से आया हो। कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। अभियुक्त के परिजनों को बुलाया गया है।