फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loader overturns while overtaking, driver dies

Unnao News: ओवरटेक करने में लोडर पलटा, चालक मौत

Sun, 07 Jul 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Loader overturns while overtaking, driver dies
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बहलोलपुर गांव के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान लोडर पलट गया। घटना में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के थाना मुंगराबाद शाहपुर के बड़गांव निवासी लोडर चालक मुकेश कुमार सरोज (37) पुत्र राजनाथ दिल्ली से लोडर पर तीन दुधारू गायों को लादकर लखनऊ जा रहा था। शनिवार भोर पहर करीब चार बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के बहलोलपुर गांव के पास चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक मुकेश कुमार सरोज गंभीर घायल हो गया। यूपीडा और पीआरवी ने घायल चालक को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि ओवरटेक करने में लोडर अनियंत्रित होकर पलटा था। घटना में चालक और दो गायों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed