फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Loader overturns on expressway, two workers killed, 20 injured

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, लोडर पलटने से दो मजदूरों की मौत, 20 घायल

Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Loader overturns on expressway, two workers killed, 20 injured
उन्नाव के एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के पास लोडर पलटने के बाद उसे क्रेन से ले जाती प - फोटो : UNNAO
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दिल्ली से आजमगढ़ मजदूरों को लेकर जा रहा लोडर पीछे का पहिया निकल जाने से पलट गया। लोडर में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार महिला व चार बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल मजदूरों को बांगरमऊ व औरास सीएचसी में भर्ती करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं घायलों में दंपति व उनके एक साल के बच्चे समेत छह लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पिछले दो साल से मनीष (25) पुत्र गुड्डू व गाजीपुर जिला के भुड़कुंडा थाना क्षेत्र के लोलापुर गांव निवासी साले हरीलाल के बेटे सुरेंद्र (35) एक अन्य रिश्तेदार आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी रामजी (28) पुत्र शिव के साथ पिछले कई साल से दिल्ली के आनंद पर्वत में रहकर मजदूरी करते थे। क्षेत्र के लगभग 20 से अधिक लोग भी दिल्ली में रहकर ही मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद से सभी दिल्ली में ही फंसे थे। आजमगढ़ जिला के तरवां थाना क्षेत्र के सरांय वृंदावन निवासी गुड्डू (40) पुत्र श्रीराम इन सभी को लिवाने दिल्ली गया था। सोमवार तड़के 5 बजे गुड्डू अपने बेटे मनीष व अन्य 18 लोगों के साथ दिल्ली से आजमगढ़ के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम लगभग 5 बजे लोडर लखनऊ-आगरा एक्सप्रसेवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के पास पहुंचा था कि अचानक पीछे का पहिया निकल गया। जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। नीचे दबने से लोडर सवार रामजी व सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि लोडर मालिक गुड्डू और उसके बेटे मनीष समेत 20 लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल है। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची बेहटामुजावर पुलिस ने घायल 8 लोगों को बांगरमऊ व अन्य को सीएचसी औरास में भर्ती कराया। पिकअप मालिक गुड्डू से तहरीर लेकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसे में घायल श्रमिक
- आजमगढ़ के तर्वा थाना के सरांय वृंदावन निवासी शिवनाथ (35) पुत्र जमुना
- यहीं के निवासी मनीष (25) पुत्र गुड्डू, गुड्डू (25) पुत्र श्रीराम व उसकी बेटी नीलू (12)
- यहीं के संतोष (35) पुत्र श्रीराम व उसकी पत्नी शशिकला व एक साल का बच्चा आनंद
- यहीं के अजीत (21) पुत्र पचई व उसकी पत्नी अर्चना (19)
- यहीं के छोटेराम की (17) वर्षीय पुत्री नीलू
- आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी मंजीत (26) पुत्र निरंजन सिंह
- आजमगढ़ के मेहनगर थाना के पोनीकला गांव अनिल (25) पुत्र रामकेतु,
- इसी गांव का बुधई (47) पुत्र गरीब,
- आजमगढ़ के एराकला गांव निवासी राजेंद्र (68) पुत्र दुरवल
- आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के पोनीकला गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र सिजई
- इसी गांव का बिहारी (55) पुत्र रामकरन
- आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के विनईया गांव निवासी नगीनाराम (50) पुत्र लच्छीराम व उसकी पत्नी बुच्चीदेवी (45) व पुत्र प्रताप कुमार (23)
- आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के मद्दूपुर गांव निवासी राजू चौहान (30) पुत्र रामकरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed