Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Life imprisonment for three for the murder of youth

ुवक की हत्या की तीन को आजीवन कारावास

Tue, 27 Sep 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three for the murder of youth
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में नौ साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही 46-46 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास मोहल्ला निवासी संजय सिंह का भाई मोनू उर्फ शिवेंद्र 23 सितंबर 2013 को लापता हुआ था। 24 सितंबर 2013 को भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच पीडी नगर मोहल्ला निवासी चचेरे भाई रिंकू और धनंजय को 25 सितंबर को गदनखेड़ा बाईपास के पास देखे जाने की बात पता चली।
पुलिस ने जांच की तो पता चला अजगैन कोतवाली लहिया गांव निवासी दीपक सिंह, सदर कोतवाली के विशुनपुर के सूरजपाल और अजगैन के मुर्तजानगर निवासी मंगल लोध ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि मोनू एक प्लॉट खरीदना चहता था। दीपक और सूरजपाल ने बताया कि दोनों ने एक फर्जी महिला को खड़ा कर प्लॉट का बैनामा मोनू के नाम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद दाखिल खारिज में आपत्ति लगने पर मोनू ने रजिस्ट्री करने वाली महिला को बयान के लिए बुलाने या उसके छह लाख रुपये वापस लौटाने को कहा।
काफी दिनों तक टाल टोलटोल करने के बाद, 23 सितंबर को तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में चल रही थी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता यशवंत सिंह और बचाव पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश आलोक शर्मा ने तीनों को दोषी पाया। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed