{"_id":"4f32aacaf381cdc483ce410aea5fe6ba","slug":"leave-a-couple-of-fights-in-five-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े छोड़ एक हुए पांच जोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े छोड़ एक हुए पांच जोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए लगभग पांच जोड़े संभ्रांत नागरिकाें और पुलिस अधिकारियों की मदद से एक हुए। इन्हें घरों को विदा किया गया।
विज्ञापन
एक दूसरे से अलग रह रहे 10 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
काफी समझाने के बाद पांच दंपति परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने को राजी हुए। तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष पांच जोड़ों को 4 जनवरी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न और दोनों पक्षाें में वार्ताकर आपसी समझौता कराने में महिला दरोगा स्नेहलता, उपासना यादव, अमरपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह सेंगर, रामसनेही यादव, रामशंकर वर्मा, शाबिया उमर व प्रभा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।