फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Leather unit workers open front against management, protest and sloganeering

Unnao News: चर्म इकाई के श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन-नारेबाजी

Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leather unit workers open front against management, protest and sloganeering
उन्नाव। 10 हजार रुपये में नोएडा तबादला किए जाने से नाराज चर्म इकाई के श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। श्रमिकों ने आए दिन नए-नए आदेश जारी करके प्रबंधन उन्हें परेशान कर रहा है। सहायक श्रमायुक्त ने शुक्रवार को फैक्ट्री में ही प्रबंधन से और श्रमिकों के बीच वार्ता कराकर समस्या का हल निकालने की बात कही है।
विज्ञापन

अकरमपुर स्थित मिर्जा टेनरी में काम करने वाले श्रमिकों ने गुरुवार को फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया। श्रमिक मुकेश सक्सेना ने बताया कि वह लोग 35 साल यहां काम कर रहे हैं। अब प्रबंधन उन्हें निकालना चाहता है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले 100 श्रमिकों की छंटनी सूची चस्पा की गई थी। विरोध करने पर 204 श्रमिकों का नोएड स्थित फैक्टरी में तबादला करने का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि वह 10 हजार रुपये महीने में काम करते हैं। इतने रुपये में नोएडा में क्या खाएंगे और परिवार के लिए क्या बचाएंगे। आरोप लगाया कि आए दिन एक शिफ्ट बंद कर बैठकी करा दी जाती है। कई श्रमिक, कर्मचारी नेता बलवंत सिंह के साथ सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्हें प्रार्थनापत्र देकर अपनी समस्या बताई। सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि गुरुवार को फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों से बात की थी, लेकिन कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। शुक्रवार को प्रबंधन से जुड़े लोगों और श्रमिकों के साथ फैक्टरी में ही वार्ता करके श्रमिकों की समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed