फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lakhs stolen from businessman's house

उन्नावः व्यवसायी के घर लाखों की चोरी

Sun, 23 Oct 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from businessman's house
चकलवंशी। डालखेड़ा गांव में चोरों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी के घर को निशाना बनाया। मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर नकदी-जेवर पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार, करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के डालखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश की हार्डवेयर की दुकान है। उनका घर गांव के बाहर बना है। शुक्रवार रात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। कमरों में ताला न लगा होने से आसानी से हर कमरे में पहुंच गए और कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर तीन किलो चांदी, पांच तोला सोने के जेवर के साथ डेढ़ लाख की नगदी सहित सात लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक चोर नहीं ले गए। जबकि कवर में लगे 12 कारतूस पार कर दिए। शनिवार भोर पहर करीब चार बजे मां बिटाना उठीं तो सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed