फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   labour and railway worker deadbody found

उन्नाव : मजदूर व रेलकर्मी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
labour and railway worker deadbody found
नवाबगंज। जैतीपुर और मानकनगर रेलवे के पास मजदूर और रेल कर्मी के शव पड़े मिले। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिये उनकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर जैतीपुर स्टेशन के निकट युवक का शव दिखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसका सिर व धड़ अलग था। सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त मुकेश दीक्षित (33) निवासी असोहा थानाक्षेत्र के गांव जगदीशपुर के रूप में हुई। छोटे भाई अखिलेश ने बताया कि मुकेश मजदूरी करता था। वह शिवनगर निवासी बहन विनीता मिश्रा के यहां रहकर काम पर आता-जाता था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

वहीं अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अईमाखेड़ा गांव निवासी दिलीप रावत (42) लखनऊ के मानक नगर में बने रेलवे के लोको गैराज में कर्मी थे। सोमवार को उनका शव मानक नगर रेलवे कालोनी से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बड़ेे भाई रामकुमार ने दिलीप की हत्या की आशंका जताई है। परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटे अरमान (12) व चांद (13) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed