फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kovid ward will make soon

कोविड वार्ड बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
kovid ward will make soon
उन्नाव। कोविड वार्ड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कार्यदायी संस्था का चयन हो गया है। वार्ड बनवाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल में 40, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20-20 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10-10 बेडों का कोविड वार्ड बनाया जाना है। वार्ड निर्माण व अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 32 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अस्पतालों में निर्माण के लिए जगह का चयन हो चुका है। बजट भी मिल चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण ने पकड़ी गति
औरास। कोरोना संक्रमण के दौरान बच्चों व गर्भवतियों को टीके नहीं लग पाए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसका सर्वे कराकर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया। मार्च में प्रथम चरण में 705 बच्चों और 140 गर्भवतियों को टीका लगाया गया। अप्रैल में ये आंकड़ा 849 और 119 रहा। मई में तीसरा चरण चल रहा है। 14 मई तक 860 बच्चों और 150 गर्भवतियों को टीका लगाया जा चुका है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 2414 बच्चों और 409 गर्भवतियों को टीका लगाया जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed