{"_id":"5e1a1ee28ebc3e87d01312bc","slug":"kohre-ke-karan-accident-unnao-news-knp537829771","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण एक के पीछे एक भिड़े वाहन, 61 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण एक के पीछे एक भिड़े वाहन, 61 घायल
विज्ञापन
हसनगंज एक्सप्रेसवे पर शाहपुर तोंदा गांव के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त खड़ी वाल्वो बस।
- फोटो : UNNAO
हसनगंज/उन्नाव। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हटाए नहीं गए क्षतिग्रस्त वाहन से शनिवार सुबह कोहरे के दौरान रोडवेज बस भिड़ गई। अचानक बस के रुकते ही पीछे से वाल्वो बस व कार भी जा घुसीं। हादसे में बसों व कार में सवार 61 लोगों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल हुए 10 लोगों को लखनऊ ट्रामासेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें बस चालक, परिचालक व बस में सफर कर रहीं मां-बेटी भी शामिल हैं।
एक्सप्रेसवे पर हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के पास शनिवार सुबह 3 बजे ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो तत्काल न हटाने से सुबह 5:20 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन निगम की अवध डिपो की बस बोलेरो की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के तेज ब्रेक लगाते ही पीछे सा आ रही प्राइवेट वॉल्वो बस रोडवेज बस में टकरा गई और उसके पीछे स्विफ्ट कार भिड़ गई। हादसे के दौरान रोडवेज बस में 25 यात्री, वॉल्वो बस में 30 और स्विफ्ट कार में 6 लोग सवार थे। सभी को चोटें आईं। एंबुलेंस के साथ पहुंची रेस्क्यू टीम ने वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम ने घायलों का उपचार किया। घायलों में रोडवेज बस चालक सलीम, परिचालक अंबिका मिश्रा के अलावा यात्रियों में जानकीपुरम लखनऊ निवासी शोभा वर्मा (58) व उनकी बेटी प्रीती वर्मा (24), शिप्रा श्रीवास्तव (23) पुत्री श्रीनाथ श्रीवास्तव, अंबेडकर नगर के कैरांव निवासी नीरज मिश्रा पुत्र हरीश कुमार, लखनऊ के निशातगंज पेपरमिल कालोनी निवासी आदित्य प्रकाश पुत्र अरविंद कुमार, प्रतापगढ़ जिले के रेहुआ लालगंज निवासी वॉल्वो बस परिचालक आशुतोष सिंह सहित दस लोगों को हसनगंज कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने यूपीडा कर्मियों की मदद से एंबुलेंस से लखनऊ ट्रमासेंटर भेजवाया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी रवींद्र गोडबोले ने बताया कि अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आईं थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे सवारी साधनों से लखनऊ भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को ट्रामासेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। रोडवेज बस चालक सलीम की तहरीर पर हसनगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक व बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षतिग्रस्त बोलेरो हटा दी गई होती तो बच जाता हादसा
सुबह पांच बजे ट्रक में पीछे से भिड़ी बोलेरो को यूपीडा ने समय रहते सड़क से हटवा दिया होता तो शायद बस व स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच जातीं। सुबह करीब 5 बजे बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। यूपीडा कर्मियों ने यात्रियों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया, लेकिन क्षतिग्रस्त बोलेरो सड़क किनारे ही पड़ी रही। करीब 2 घंटे बाद रोडवेज बस इस दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो की चपेट में आ गई। यूपीडा के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुरक्षा विभाग से हादसे की वजह की रिपोर्ट मांगेंगे और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नींद में थे बस यात्री, झटका लगते मची चीखपुकार
जिस समय दो बसें हादसे का शिकार हुईं उनमें बैठे ज्यादतर यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगते ही लोग एक दूसरे पर गिर गए और चीख पुकार मच गई। पेट्रोलिंग टीम व पीआरवी में तैनात सिपाहियों ने बताया कि बसों में बैठे यात्री एक दूसरे के नीचे दबे थे। कुछ बेहोश थे तो कुछ दर्द से छटपटा रहे थे। इनमें महिलाएं, पुरुष और कुछ बच्चे भी थे। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई।
घंटो अपना सामान तलाशते रहे यात्री
हादसे के बाद जान बचाकर बाहर निकले यात्रियों को अपना सामान, बैग व पर्स तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उजाला होने पर यात्रियों ने बसों में बिखरे सामान खोजना शुरू किया। हालांकि इसके बाद भी किसी की घड़ी गुम हो गई तो किसी की चेन।
दूसरी बस से लखनऊ भेजे गए यात्री
हादसे में घायल हुए यात्रियों की मरहम पट्टी करने के बाद यूपीडा अधिकरियों ने लखनऊ से दूसरी बस मंगवाई। उससे यात्रियों को भेजा गया। इसी दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों को भी सड़क से हटाकर एक्सप्रेसवे टोला प्लाजा के पास खाली स्थान पर खड़ा करा दिया गया।
बोलेरो सवारों का इलाज कराकर रवाना किया
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर जहां बसों व कार की भिड़ंत हुई उसके पहले सुबह 3 बजे लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों को हल्की चोटें आईं। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों का इलाज कराया। इसके बाद वो सभी दूसरे वाहनों से चले गए।