फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kin of labour created chaos keeping deadbody at factory gate

फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा

Sat, 12 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
kin of labour created chaos keeping deadbody at factory gate
श्रमिक गेंदेलाल की मौत पर मुआवजे के लिए फैक्टरी गेट पर हंगामा करते परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। फैक्टरी में काम के दौरान मजदूर की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर शनिवार को परिजनों ने मुआवजे को लेकर फैक्टरी गेट पर हंगामा किया। लगभग दो घंटे चले हंगामे के बाद पांच लाख की आर्थिक मदद, मृतक की पत्नी को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन व परिवार के सदस्य को नौकरी देने की हामी पर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के शिवसिंह खेड़ा निवासी गेंदेलाल कुंदन रोड स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार दोपहर काम के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के
विज्ञापन

बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे और मुआवजे के लिए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी कृपाशंकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराकर फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। मुआवजे और अन्य आश्वासन पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed