फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kidnapped be cleaner

क्लीनर को किया अगवा

Sun, 29 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 29 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped be cleaner
उन्नाव। ट्रक में टक्कर मारने का विरोध करने पर मिट्टी लदे डंपर चालक ने ट्रक चालक और क्लीनर की जमकर पिटाई की। मिट्टी खनन करा रहे स्कार्पियो सवार लोग ट्रक का पीछा करते हुए शहर पहुंचे और ट्रक को रोककर चालक और क्लीनर को लोहे की रॉड से पीटा।
विज्ञापन


हमलावरों ने ट्रक के क्लीनर को गाड़ी में डाला और लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को ट्रक चालक ने आपबीती बताई। पुलिस हरकत में आई मगर खनन कराने वाले व्यक्ति के सत्तादल से जुड़े होने के कारण तेवर ठंडे हो गए। पुलिस चालक को कोतवाली लेकर गई। मारपीट करने वालों को फोन कर क्लीनर को कोतवाली बुलवाया और अस्पताल में मरहम पट्टी कराई। इसके बाद पुलिस ने चालक को मुकदमे और पेशी का डर दिखा कोतवाली से चलता कर दिया।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिला निवासी ट्रक चालक मुस्तकीम (35) गाजियाबाद से दूर संचार कंपनी का माल लादकर उड़ीसा जा रहा था। उसके साथ अलीगढ़ निवासी क्लीनर आरिफ भी था। ट्रक चालक रात करीब दो बजे हरदोई मार्ग पर  दोस्तीनगर गांव के पास पहुंचा था तभी ओवरटेक करने के प्रयास में शहर की ओर जा रहे मिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। इसे लेकर ट्रक और डंपर चालक में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना बचाव करते हुए मुस्कीम ट्रक लेकर शहर की ओर भागा और कचहरी के पास हो रहे दुर्गा जागरण के पास रुक गया। इसी दौरान पीछा करते हुए पहुंचे एक स्कार्पियो और तीन बाइक में सवार दर्जन भर लोगों ने ट्रक चालक और क्लीनर की जमकर पिटाई की।

हमलावर ट्रक क्लीनर आरिफ को गाड़ी में डालकर भाग गए। दुर्गा जागरण में मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को ट्रक चालक ने आपबीती बताई। पुलिस पीड़ित को लेकर कोतवाली गई।


पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने किसी को फोन किया और क्लीनर को कोतवाली पहुंचाने को कहा। चालक के मुताबिक कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक क्लीनर को कोतवाली के बाहर छोड़कर चले गए। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलों की मरहम पट्टी कराई। चालक ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा और तारीख का भय दिखाकर उसके एक कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed