{"_id":"6733adf2c36b40275201d126","slug":"kheer-not-foundthe-team-returned-after-taking-samples-of-sugar-and-rice-unnao-news-c-221-1-sknp1055-122598-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खीर मिली नहीं... चीनी और चावल का नमूना लेकर लौट गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खीर मिली नहीं... चीनी और चावल का नमूना लेकर लौट गई टीम
विज्ञापन
सफीपुर। निकाह में जिस खीर को खाने से लोग बीमार हुए उसका एक भी दाना खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को नहीं मिला। जबकि विभागीय अधिकारी सोमवार के बाद मंगलवार को भी मौके पर पहुंचे थे। औपचारिकता के लिए टीम ने चीनी और चावल का नमूना लिया और लोट गई। ऐसे में खीर में मिलावट की हकीकत कितनी सामने आ पाएगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, बीमार हुए लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम दूसरे दिन गांव पहुंची। इस दौरान गांव में 31 घरों का सर्वे करके करीब 100 लोगों का परीक्षण किया। सात लोगों को दवाएं दीं। टीम को कोई भी गंभीर हालत में नहीं मिला।
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलपुर निवासी अबरार की बेटी की बरात सफीपुर के उनवा से आई थी। उनके दो बेटों आमिर व कैफ का निकाह भी कुछ दिन पूर्व हुआ था। सोमवार को बहुओं की चौथी लेने खेवरई से आमिर और फतेहपुर चौरासी से कैफ के ससुरालीजन रसूलपुर आए थे। मेहमानों की आवभगत के लिए हलवाइयों ने 15 प्रकार के व्यंजन बनाए थे। शाम को खाना पीना हुआ था, तभी करीब 100 लोगों के पेट में दर्द व उल्टियां शुरू हो गई थीं।
इन लोगों को कुरसठ सहित सफीपुर व संडीला आदि के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। समय पर इलाज मिलने से सभी सही हो गए। जिनमें कुछ को रात में तो कुछ को मंगलवार सुबह घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बांगरमऊ से स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा। डाॅ. रवि, डाॅ. चंद्र किशोर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव भ्रमण कर बीमार लोगों की जानकारी ली। करीब 31 घरों में जाकर 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें पुत्तन (40), सजर (30), सबदर (35), साबाज, नाजिर, फखरुद्दीन व गुड्डू को पेट दर्द व बीपी बढ़ा मिलने पर दवाएं दीं गईं। अन्य सामान्य स्थिति में मिले।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मीट के साथ दूध-खोये से बनी खीर और फिर कोल्ड ड्रिंक पीने से तबीयत बिगड़ने की आशंका
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार दीक्षित व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने रसूलपुर गांव में जांच की। उन्हें खीर तो नहीं मिली। फिर भी अधिकारियों ने खीर में प्रयोग किए गए चावल और चीनी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। अधिकारियों ने बताया कि पास के गांव रामपुर से खोया लाया गया था। खीर में खोया पड़ने से समस्या की आशंका है। तेल मसालों से निर्मित मीट और दूध व खोए से बने खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने व बाद में कोल्डड्रिंक पीने से ऐसी दिक्कत होने की आशंका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सादगी से बेटी की चौथी लेने गए लोग
शादी के बाद अबरार की बेटी की विदाई सोमवार शाम को हो गई थी। मंगलवार को परिजनों को बेटी की चौथी लेने जाना था। गांव में अधिकारियों और स्वास्थ्य टीम के मौजूद होने से अबरार के घर से पांच लोगों को सफीपुर के उनवा गांव चौथी लेने के लिए भेजा गया। यह लोग शाम चार बजे बेटी की विदाई कराने घर से निकले। देर शाम विदाई कराकर लौटे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट-- -- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य टीम मंगलवार को गांव गई थी। टीम ने गांव में सर्वे किया था। इसमें कुछ लोगों को कुछ परेशानी की जानकारी मिलने पर आवश्यक दवाएं दी गई थीं। वहीं, जो सोमवार को बीमार हुए थे। उनमें से अधिकांश ने निजी अस्पताल में इलाज करा लिया था। बुधवार को टीम पुनः गांव में जाकर जांच करेगी।
डॉ. मुकेश, सीएचसी प्रभारी बांगरमऊ।

कोट