फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Khadanja road built after 76 years

Unnao News: 76 साल बाद बना खड़ंजा मार्ग

Mon, 19 Feb 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 19 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Khadanja road built after 76 years
फोटो-20
विज्ञापन


-हसनापुर से तहिरापुर तक 300 मीटर हुआ निर्माण, गांव के लोगों का आवागमन हुआ सुलभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। आजादी के 76 वर्ष बाद हसनापुर से तहिरापुर तक 300 मीटर खड़ंजा मार्ग का निर्माण हो पाया है। जिससे गांव के लोगों का आवागमन सुलभ हो गया है।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम हसनापुर से लेकर तहिरापुर तक तीन सौ मीटर कच्चा मार्ग बना हुआ था। जो हल्की बारिश में भी दलदल में तब्दील हो जाता था। इस मार्ग से निकलने वाले तहिरापुर, मदारपुर महमदाबाद और कलवारी आदि गांवों के छात्र छात्राएं गिरकर चुटहिल होते रहते थे। यही नही दोपहिया वाहन सवार और किसानों को ट्रैक्टर ट्राली लेकर गुजरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 15 दिन पहले ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा से करीब चार लाख की कीमत से खड़ंजा निर्माण शुरू किया गया था। जो अब बनकर पूरा हो चुका है। जिससे इस मार्ग पर छोटे वाहन और ट्रैक्टर आदि फर्राटा भरने लगे हैं। ग्राम प्रधान कल्लू ने बताया कि खड़ंजा मार्ग पर आवागमन चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed