फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The cut cable was touching the iron door, the teenager died due to current

Kanpur Dehat: लोहे के दरवाजे में छू रहा था कटा केबल, करंट से किशोरी की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 09 Aug 2023 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 01:34 AM IST
सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना किसी ने नहीं दी है। परिजन शव लेकर गांव लौटे और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : The cut cable was touching the iron door, the teenager died due to current
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में धनीरामपुर स्थित घर में अकेली किशोरी की लोहे के दरवाजे में विद्युत केबल से उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धनीरामपुर निवासी राम गोविंद गांव में विवाद के बाद परिवार समेत दिल्ली चला गया था।

विज्ञापन

पुत्री अर्चना (16) भरथना के मागूपुर स्थित ननिहाल चली गई थी। कोर्ट में 31 जुलाई की तारीख पड़ी थी। इस पर रामगोविंद 29 जुलाई को गांव आया था। पिता के आने की जानकारी पर अर्चना भी ननिहाल से गांव आ गई थी। घर में पिता व बेटी ही थे। सोमवार को रामगोविंद खेत गया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद वह घर लौटा, तो दरवाजा बंद होने पर बेटी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा, तो कोई हलचल नहीं दिखी। इसपर उसने पड़ोसियों को बुलाया। लोहे के दरवाजे को खोलने की कोशिश की, तो करंट का झटका लगा। इस पर दरवाजे को छू रहे कटे केबल का हिस्सा हटाया और कुंडा तोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास में ही अचेत पड़ी बेटी को लेकर वह अस्पताल गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन गमगीन हो गए। शव लेकर गांव लौटे और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना किसी ने नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed