फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   junior doctor died in road accident

उन्नाव : हाईवे पर वाहन की टक्कर से जूनियर डॉक्टर की मौत

Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
junior doctor died in road accident
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में तैनात जूनियर डॉक्टर की बाइक में सोमवार रात हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के लालगंज के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (32) एमबीबीएस डॉक्टर थे। दो साल पहले उनकी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन के पद पर तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार रात डेढ़ बजे वह कॉलेज से करीब आधा किलोमीटर दूर संचालित ढाबे पर चाय पीकर कॉलेज लौट रहे थे। हाईवे पर लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर मंगलवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता सेवानिवृत्त कोतवाल हैं। एसओ अमित सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले ही हुआ था विवाह
डॉ. पुष्पेंद्र का विवाह नवंबर 2021 में ही प्रतापगढ़ जिले के लालगंज हजारा निवासी पूजा से हुआ था। पति की मौत से वह बेहाल हैं। पुष्पेंद्र हर शनिवार को लालगंज स्थित घर जाते थे। रविवार को रुकने के बाद सोमवार को ड्यूटी पर लौटते थे। परिजनों को नहीं पता था कि अब बेटे से कभी मुलाकात नहीं होगी। मृतक के छोटे भाई उमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भइया ने रात करीब एक बजे भाभी को फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed