फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jume devotee of Baba overnight Jagrate

बाबा के जगराते में रात भर झूमे भक्त

Thu, 11 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 11 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jume devotee of Baba overnight Jagrate

ब्लॉक सिकंदरपुर करन के गांव मवइया माफी में मां ज्वालामुखी व बाला जी मंदिर में भंडारा व जगराते का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की श्रंखला में सुबह बाबा का सवामनी हवन किया गया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। आयोजक अशोक कुमार दीक्षित ने जगराते में बाबा की ज्योति जलाई। कानपुर से आए बाला जी जागरण मंडल के कलाकारों ने रात भर भक्तों को झुमाया। पार्टी आयोजक ज्ञानेंद्र ने ‘गजानंद महाराज पधारो, कीतर्न की तैयारी है’ से जगराते की शुुभारंभ किया। कानपुर से आईं गायिक कल्पना ने ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ गीत गाकर भक्तों की खूब तालियां बटोरी। लखनऊ की विजिया ने ‘घाटे वाले बाबा मेरी बिगड़ी बना दे’ गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शानू ने ‘दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं’ तथा आशीष कानपुर ने बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों को गाकर सभी को खूब झुमाया। हर्षित टैलेंट ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने बाबा गणेश की झांकी के साथ-साथ शिव पार्वती मंचन व मां काली की झांकी प्रस्तुत की। कृष्ण सुदामा का मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम आयोजकों में कपिल, श्रीधर, मिथलेश शंकर दीक्षित, कमलेश शंकर दीक्षित, धर्मेंश कुमार दीक्षित, प्रवीण कुमार शुक्ला, रमन, मंशू, अंकित, आकाश, नीरज सहित तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed