{"_id":"6ccff5a60f7b25e45d278402cffa615b","slug":"jubilee-was-celebrated-netaji-subhash-bose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाई गई नेताजी सुभाष बोस जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाई गई नेताजी सुभाष बोस जयंती
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आदर्श नगर स्थित प्रभा विद्या मंदिर स्कूल में नेताजी बोस की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अमरूद दौड़, ऊंची कूद, लंबी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
पालिका अध्यक्ष ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। संचालन स्कूल प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने किया।
इस मौके पर रमेश चंद्र, राकेश तिवारी, कु . राखी, अंजना, रोली आदि मौजूद रहे। इसी तरह से गोपीनाथ पुरम स्थित सरोज सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई, यहां उनके जीवन पर व्याख्यान माला आयोजित की गई।
विज्ञापन
अतिथियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ आचार्य जगत नारायण द्धिवेदी ने उनके जन्म व कृतित्व पर प्रकाश डाला।