फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Joint Commissioner meeting with managers of cooperative banks

संयुक्त आयुक्त ने सहकारी बैंकों के प्रबंधकों के साथ की बैठक

Thu, 30 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 30 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner meeting with managers of cooperative banks

उन्नाव। अल्पकालीन ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित कर प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। इसके चलते किसानों को खरीफ सीजन में नगद व उर्वरक लेने में परेशानी नहीं होगी। यह जानकारी संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता लखनऊ मंडल श्रीकांत गोस्वामी ने सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक में दी।

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की शासन की मंशानुसार मदद की जाए। किसानों को अल्पकालीन ऋण का एक साल में भुगतान करना होता है। यदि किसान भुगतान नहीं करता है तो उसे नगद व उर्वरक नहीं मिल पाता है। इसके मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित होने के बाद किसानों को लोन की पूरी धनराशि एक साथ नहीं देनी होगी, बल्कि उसे पांच साल में बराबर-बराबर अदा करना होगा। इस दौरान उसे सीजन में नगद व उर्वरक मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी।  
विज्ञापन


वेतन भुगतान की नई व्यवस्था लागू होने के कारण कलमबंद हड़ताल पर चले रहे सचिवों की मांगे ज्वाइंट कमिश्नर ने मान ली। यूनियन के पदाधिकारियों से संयुक्त आयुक्त ने वार्ता की। बैठक में सहायक निबंधक उन्नाव आरएस सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed