{"_id":"604b82568ebc3e8d1654f784","slug":"jaam-unnao-news-knp617156857","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग आधा घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग आधा घंटे जाम
विज्ञापन
मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग के निर्माण के कारण शुक्रवार को भवानीगंज गांव के सामने आधा घंटे जाम लगा रहा। सवारियाें के साथ स्कूली बच्चों के वाहन भी फंसे रहे। पुलिस ने जाम खुलवाया।
मौरावां-मोहनलालगंज टू लेन मार्ग का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। भवानीगंज गांव के सामने सड़क पर लेंटर ढलाई का काम किया जा रहा है। ऐसे में एक लेन से वाहन गुजारे जा रहे हैं। शुक्रवार को छोटे-बड़े वाहनों के एक साथ लेन पर आ जाने से जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शाम तीन बजे का समय होेने से स्कूली वाहन भी फंस गए। इससे स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। रास्ता अवरूद्ध कर रहे ट्रकों को पहले हटवाया गया। बाद में पुलिस ने स्कूली वाहन निकलवाए।