फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Investigation started, team checked billing register and online generated bill.

Unnao News: जांच शुरू, टीम ने बिलिंग रजिस्टर और ऑनलाइन जनरेट बिल जांचें

Sat, 12 Oct 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Investigation started, team checked billing register and online generated bill.
उन्नाव। ज्यादा बिल आने के बाद कुशलपुर के शुभम के आत्महत्या करने के मामले में तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर में जांच संबंधी पत्र मिलने के बाद एक्सईएन के नेतृत्व में टीम ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय गोकुलबाबा में जाकर बिलिंग रजिस्टर देखा। साथ ही ऑनलाइन जनरेट होने वाले बिल भी जांचें।
विज्ञापन

मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह, एसडीओ बांगरमऊ राम इकबाल व लेखाकार सौरभ साहू शामिल हैं। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को दो दिन में बिल में त्रुटियों के संबंध में जांच करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। टीम ने जल्द रिपोर्ट देने के लिए गुरुवार को ही जांच शुरू कर दी थी। एक्सईएन, एसडीओ व लेखाकार के साथ गोकुलबाबा स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बिल संबंधी रजिस्टर देखे थे। इसके बाद ऑनलाइन ही बिलिंग का डेटा चेक किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीओ बंथर रवि यादव को भी एक्सईएन कार्यालय में बुलाया और पूरे प्रकरण पर बिलिंग संबंधी जानकारी ली। बीच में डीएम की बैठक में शामिल होने एक्सईएन लौट आए थे लेकिन शेष दोनों अधिकारी देर शाम तक कार्यालय में रुककर जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। बिल की त्रुटियों की गहनता से जांच की जा रही है। अभी दो बार जारी और संशोधित हुए बिलों की ऑनलाइन जांच की गई है। जरूरत होगी तो एसडीओ व जेई के बयान लिए जाएंगे। एक-दो दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजेंगे।

------------------------

उपभोक्ताओं की समस्याएं प्राथमिकता पर हल करें : मुख्य अभियंता
बांगरमऊ। मुख्य अभियंता रायबरेली परिक्षेत्र ने शुक्रवार को बांगरमऊ विद्युत वितरण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके सीडीएफ आदि का जल्द संशोधन करके उपभोक्ताओं को सही बिल देने के निर्देश दिए। रायबरेली परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद शुक्रवार को बांगरमऊ कस्बे में संचालित वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिलिंग संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। पावर ट्रांसफार्मर का जायजा लिया और लोड आदि की जानकारी ली। अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की जो समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। बिल की त्रुटियों में जल्द सुधार करें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सुदेश चौधरी, अधिशाषी अभियंता राजनाथ यादव, उपखंड अधिकारी राम इकबाल, एजाज अहमद और ध्रुव चंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed