फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   internet technic in agriculture

इंटरनेट तकनीक बढाएगी फसलों की पैदावार, किसानों की आय

Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
internet technic in agriculture
उन्नाव। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गंगादीनखेड़ा गांव में इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित कृषि परियोजना का शुभारंभ किया। इससे किसानों को मौसम के पूर्वानुमान, आर्र्दता, मिट्टी की नमी, फसलों के रोग संबंधी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

नाबार्ड उत्तर प्रदेश कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक एसके दोरा, डीएम रवींद्र कुमार और सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने गंगादीनख़ेड़ा में किसानों के लिए तरक्की की नई राह खोली। डीएम ने बताया कि तकनीक आधारित इस परियोजना से किसानों को खेती में बड़ा लाभ होगा। रोगों से बचाव के साथ ही फसल के विकास की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाबार्ड ने उन्नाव में अनूठी पहल की है। नाबार्ड के अधिकारियों से कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों को रिकार्ड किया जाएगा। ताकि परियोजना से पहले और बाद में किसानों की सहूलियतों और उनकी आय वृद्धि का आकलन किया जा सके। सीडीओ दिव्यांशु पटले ने कहा कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक देखकर खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एस के दोरा ने किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि की दिशा में नाबार्ड द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक ऋचा बाजपेई ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित किए जा रहे आइकोनिक वीक के तहत लांच किया गया है। उपनिदेशक कृषि डॉ मुकुल तिवारी ने भी किसानों को इस आधुनिक तकनीक से जुड़ने के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed