फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Intermediaries of middlemen over overloading despite strictness in Unnao

उन्नाव में सख्ती के बाद भी ओवरलोडिंग पर बिचौलियों की मनमानी

Thu, 17 Oct 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Intermediaries of middlemen over overloading despite strictness in Unnao
उन्नाव। ओवरलोडिंग पर जब भी शासन सख्त होता है, विभागीय अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई का दावा करते हैं। हालांकि अभियान से पहले ही ट्रक चालकों को बिचौलियोें के जरिए दिए जाने वाले एंट्री टोकन पर रोक लगा दी जाती है। इस सख्ती के बाद भी बिचौलिए मनमानी से नहीं चूकते। ओवरलोड वाहनों को निकालने के लिए चौपहिया वाहनों से ट्रकों के आगे चलकर उन्हें चेकिंग से बचाते हुए सीमा पार करा रहे हैं।
विज्ञापन

मौरंग, बालू और गिट्टी से भरे ट्रक अधिकतर लखनऊ -कानपुर हाईवे से होकर निकलते हैं। पिछले कई वर्षों से एआरटीओ विभाग की खिदमतदारी कर एंट्री टोकन का पूरा काम देखने वाला सक्रिय बिचौलिया इस समय विभागीय अधिकारियों की आंखों में धूल झोककर उगाही का खेल खेल रहा है। एंट्री टोकन के अलावा वह प्रतिदिन तड़के 20 ट्रकों की खेप सूनसान जगह पर इकट्ठा करता है। ट्रकों को चेकिंग से बचाकर सुरक्षित जिले की सीमा पार कराने के लिए वह अपनी काले रंग की लग्जरी कार से इन ट्रकों की खेप को एक साथ लेकर लखनऊ की ओर निकलता है। चौपहिया वाहन 500 मीटर आगे चलता है। सई नदी पुल या जहां कहीं भी वह एआरटीओ या खनिज अधिकारियों की चेकिंग टीम को देखता तो फोन से ट्रक चालकों को अलर्ट कर देता है। जिससे ट्रक चालक सड़क के नीचे वाहन उतारकर चेकिंग टीम के जाने का इंतजार करते हैं। बिचौलिये का इशारा मिलते ही वह फिर से ट्रक लेकर निकल पड़ते हैं। इस तरह पूरे दिन में वह ओवरलोडिंग वाहनों की कई खेप जिले की सीमा से निकालता है। हाईवे के सभी थाना और चौकियों में भी अपने साथ मिलाकर रखता है।
विज्ञापन

--
ओवरलोडिंग ने बिगाड़ी हाईवे की हालत
ओवरलोड वाहन हाईवे की हालत बिगाड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन की हर दो महीने बाद रिपेयरिंग के बाद भी हालत खराब रहती है। बांदा, झांसी, उरई, हमीरपुर, से लखनऊ जाने वाले गिट्टी, मौरंग के ओवरलोड ट्रक-डंपर हाईवे की सड़क की सूरत बिगाड़ रहे हैं। कानपुर से उन्नाव के बीच कई ऐसे स्थान हैं जहां ओवरलोड वाहन निकलते से सड़के ऊंची नीची हो गई हैं। जाजमऊ के पास कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर सड़क के हालात बेहद खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज की ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस समय सभी जगह बालू व मौरंग का खनन बंद होने से कुछ कार्रवाई कम हुई है। पिछले महीने खनन की ओवर लोडिंग में कार्रवाई करते हुए 66 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया था। अभियान में तेजी लाई जाएगी। - राकेश कुमार सिंह, एडीएम

----
भोर पहर ओवरलोड वाहनों के आवागमन में कमी से चोरी छिपे कोई खेल होने की आशंका है। ओवरलोडिंग के खेल को पकड़ा जाएगा। बताया कि मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित ओवरलोडिंग की खबर का संज्ञान लेकर अभियान चलाया गया जिसमें 12 वाहनों का चालान करते हुए 5 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
ओम प्रकाश राजपूत, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed