फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   interdistrict vehicle theft gang caught

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा

Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो। उन्नाव Updated Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
interdistrict vehicle theft gang caught

गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार व

विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी एनुद्दीन ने बाईपास चोरी की बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ की तो गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने गिरोह के सरगना बंटी उर्फ राजू निवासी दरगाह मोहल्ला कसबा गंजमुरादाबाद कोतवाली बागंरमऊ व उसके साथी अनुज पाल निवासी कब्बाखेड़ा कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के अन्य साथियों और चोरी की बाइकों के बारे में जानकारी दी।  निशानदेही पर पुलिस ने बांगरमऊ के सिरधरपुर निवासी अंकुश शर्मा, राहुल पाल निवासी मोहल्ला पूरन नगर कोतवाली, हारुन मोची निवासी गंजमुरादाबाद बांगरमऊ, हरिशंकर पाल निवासी कछियाना बांगरमऊ, मोहम्मद जुबेर निवासी सरांय कसबा बांगरमऊ, नसीर कस्बा गंजमुरादाबाद को गिरफ्तार किया। बंटी के बताए अड्डों पर छापेमारी कर क्राइम ब्रांच ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस की मदद से छापेमारी कर 18 और  बरामद कीं। एसपी पवन कुमार ने बताया कि यह गिरोह केवल उन्नाव की ही नहीं बल्कि कानपुर, लखनऊ, हरदोई व अन्य जिलों से वाहन चोरी कर उनकी खरीद-फरोख्त का काम कर रहा था।

इनसेट
इंजन-चेचिस नंबर बदलकर बनाते थे नकली कागज
वाहन चोरी करने वाले गिरोह में शामिल सदस्य इतने शातिर हैं कि गाड़ियों के इंजन और चेचिस नंबर बदलकर एआरटीओ की नकली मोहर और हस्ताक्षर कर नकली रजिस्ट्रेशन भी कर देते थे। एसपी ने बताया कि गिरोह का सदस्य हरिशंकर पाल चोरी की गाडिय़ों के फर्जी कागजात तैयार करता  था। इसके  पास से आरटीओ संबंधी 12 नकली मोहर, नकली रजिस्ट्रेशन के प्रपत्र व डीएल  मिले हैं। गिरोह में शामिल जुबैर इन गाडिय़ों के इंजन व चेसिस नंबर बदलने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed