फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Intelligence teams investigate five factories

खुफिया टीमों ने पांच फैक्टरियां खंगाली

Fri, 26 Mar 2021 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Intelligence teams investigate five factories
उन्नाव। औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी, बंथर व मगरवारा में कई अन्य घुसपैठियों के शरण लेने की जानकारी पर जिले की खुफिया टीमों ने 5 फैक्टरियों में जाकर जांच की।
विज्ञापन

टीमों ने काम करने वाले मजदूरों से संबंधित रजिस्टर के आधार पर सभी के आधार कार्ड से नाम पते का मिलान किया। संदेह के आधार पर कई मजदूरों से पूछताछ की। खुफिया की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन

एटीएस द्वारा 28 फरवरी को म्यांमार निवासी रोहिंग्या शाहिद की गिरफ्तारी के बाद से यह चर्चाएं तेज हो गईं थी कि फैक्टरियों की आड़ में कई घुसपैठियों ने जिले में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस ने भी एसपी व डीएम को पत्र लिखकर मजदूरों का वैरीफिकेशन कराने की मांग की थी। दही चौकी और बंथर क्षेत्र की फैक्टरियों में 5 अन्य घुसपैठियों के होने की जानकारी पर गुरुवार को खुफिया टीमाें ने फैक्टरियों में जांच कर पसीना बहाया। दही चौकी स्थित चर्म इकाई पहुंची खुफिया टीम ने फैक्टरी का वह रजिस्टर चेक किया, जिसमें मजदूरों का विवरण दर्ज है। सभी मजदूरों के आधार कार्ड मंगवाकर रजिस्टर से नाम पते का मिलान किया। संदेह के आधार पर लगभग 20 मजदूरों से पूछताछ की। वहीं खुफिया की दूसरी टीम ने बंथर स्थित एक फैक्टरी में जाकर जांच की। खुफिया सूत्रों के अनुसार कुछ क्लू मिले हैं। शीघ्र ही बाहरी देशों से आकर यहां रहने वाले लोगों को सामने लाया जाएगा। एसपी आनंद कुलकर्णी ने भी खुफिया टीमों को सक्रिय रहकर जांच के निर्देश दिए हैं।

---
बांग्लादेशी द्वारा जिले से दस्तावेज बनवाने की चर्चा
चर्चा है कि चोरी छिपे एक बांग्लादेशी फैक्टरी में काम कर रहा है। उसने कूटरचना के तहत जिले से आधार, निवास समेत अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं। खुफिया टीमों ने इस युवक को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया है। मजदूरों को फैक्टरी में काम दिलवाने वाले ठेकेदारों की सूची भी खुफिया तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed