फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Instructions to stop operation of poultry center

Unnao News: मुर्गी पालन केंद्र का संचालन बंद करने के निर्देश

Thu, 30 Oct 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop operation of poultry center
फोटो नंबर-32-सफीपुर के रहीमाबाद गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्म जिसे बंद करने दिया गया है आदेश। संवाद
विज्ञापन


बस्ती के पास संचालित पोल्ट्री फार्म बंद करने का आदेश
-ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने की थी जांच
-सफीपुर के रहीमाबाद में हो रहा है संचालन, दुर्गंध से परेशान हैं गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहीमाबाद में संचालित पोल्ट्री फार्म का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने यह आदेश दिया है।

ग्राम पंचायत रहीमाबाद के प्रधान संतोष कुमार सहित गांव के राजू, सत्ती प्रसाद, रामबिलास, विमल कुमार, मुन्नीलाल, गुरुप्रसाद, विजय अभिषेक ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया था। बताया था गांव में संचालित मुर्गी पालन केंद्र से की दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं। संक्रमण से बच्चे बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया था कि इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम के निर्देश पर सीवीओ डॉ. महावीर सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। निरीक्षण में मुर्गी फार्म में गंदगी मिली थी। संचालक अनुमति पत्र नहीं दिखा सका था। अब केंद्र को बंद करने के निर्देश हुए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि प्रदूषण संबंधित समस्त अभिलेख न होने पर केंद्र के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed