Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspector alongwith seven sub inspectors transferred

उन्नाव: इंस्पेक्टर सहित सात दरोगा इधर से उधर

Tue, 14 Feb 2023 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 14 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
inspector alongwith seven sub inspectors transferred
भवन सिंह मौर्य रिट सेल प्रभारी बने, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। अपराध पर अंकुश लगाने और लंबे समय से एक ही थाने और चौकियों में तैनात इंस्पेक्टर सहित सात दरोगाओं का एसपी ने तबादला किया है। इसके तहत रिट सेल के प्रभारी बनाए गए एक इंस्पेक्टर प्रमोशन के बाद अभी तक चौकी में ही इंचार्ज बने हुए थे। तबादला सूची जारी होने के बाद तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी सिद्धार्थशंकर मीना ने रविवार रात तबादला सूची जारी की है। इसमें एक इंस्पेक्टर और छह दरोगा शमिल हैं। इंस्पेक्टर भवन सिंह मौर्य का प्रमोशन होने के बाद भी बांगरमऊ में चौकी प्रभारी थे। अब उन्हें रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। बालूघाट चौकी में तैनात दरोगा करुणाशंकर तिवारी को शिकायत के बाद वहां से हटाकर फतेहपुर चौरासी के ऊगू का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर गंगाघाट कोतवाली में तैनात लोकनाथ गुप्ता को बालू घाट चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। ऊगू चौकी प्रभारी रहे राजीव भदौरिया को एसएसआई बनाकर सदर कोतवाली भेजा गया है। पुरवा कोतवाली में उप निरीक्षक दिलीप कुमार को कस्बा बांगरमऊ चौकी की कमान सौंपी है। आसीवन थाने में तैनात दरोगा राममोहन सिंह को एसएसआई पुरवा की जिम्मेदारी दी गई है। पुरवा कोतवाली में तैनात दरोगा बृजेश कुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाकर अचलगंज थाना भेजा गया है।
विज्ञापन

--
11 सिपाहियों का भी तबादला
तबादला की सूची में आरक्षी सुदेश यादव को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस कार्यालय, आरक्षी विनीत कुमार को थाना अचलगंज से पुलिस लाइन, हेड कांस्टेबल आशीष त्रिपाठी को गंगाघाट कोतवाली से उसी कोतवाली में हेड मोहर्रिर बनाया गया है। सफीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल महेश सिंह, गोपाल और गोविंद तिवारी को मौरावां थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल मो. यासीन को मौरावां थानो से भूमाफिया सेल, आरक्षी मानस मिश्रा को सदर कोतवाली से अभियोजन कार्यालय, हेड कांस्टेबल जुगुल किशोर को अभियोजन कार्यालय, महिला आरक्षी किरन वर्मा को अचलगंज थाने से थाना सोहरामऊ भेजा गया। आरक्षी विपिन कुमार को वाचक पुलिस कार्यालय से अभियोजन कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed