फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspection on seed shops

बीज दुकानों में छापा, संदिग्ध होने पर 45 नमूने सील

Thu, 23 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
inspection on seed shops
उन्नाव। कृषि विभाग की चार टीमों ने बुधवार को अलग-अलग तहसीलों में बीज की 94 दुकानों पर चेकिंग की। जांच में संदिग्ध मिले 45 बीजों के नमूने सील कर दिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं खरीद व बिक्री का रजिस्टर न दिखा पाने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने सदर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्र ने सफीपुर व बांगरमऊ तहसील में बीज की दुकानों पर जांच की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने हसनगंज, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने बीघापुर व पुरवा तहसील क्षेत्रों में संचालित बीज की दुकानों पर पूछताछ की।
विज्ञापन

बीज की उपलब्धता, बिक्री और दाम की जानकारी की। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्र ने बताया कि स्टॉक संदिग्ध होने पर 45 नमूने लिए गए। वहीं छत्रपाल कृषि सेवा केंद्र गंजमुरादाबाद, श्रीकृष्णा कृषि सेवा केंद्र संडीला रोड बांगरमऊ, किसान एग्रीजंक्शन माढ़ापुर एवं विकास बीज भंडार माढ़ापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। किसी भी दुकान में रजिस्टर अपडेट नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed